उरई, अक्टूबर 4 -- Orai News: जालौन। संवाददाता बेचने के लिए शराब के क्वार्टर लेकर जा रहे युवक को चौकी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।नगर चौकी पर तैनात एसआई शिवम सेंगर को सूचना मिली कि चुंगी नंबर चार के पास एक संदिग्ध युवक कोई नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर दलालनपुरा निवासी सुरेश कुमार को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 25 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए। पूछतांछ में उसने बताया कि वह शराब बेचने के लिए ले जा रहा था। यह भी पढ़ें- Orai News: 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...