उरई, जुलाई 9 -- Orai News: उरई। संवाददाता डकोर थाना क्षेत्र के राठ रोड पर गुरुवार सुबह शराब के नशे में हुई कहासुनी के बाद एक बाबा ने लाठी से हमला कर मजदूर को लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।ग्राम बड़ी जैसारी निवासी 39 वर्षीय राकेश रोजाना मजदूरी की तलाश में गांव से राठ रोड आता है। गुरुवार सुबह करीब सात बजे वह गांव से आया और शराब पी ली। नशे की हालत में वह बेरी वाले बाबा की मजार के पास पहुंचा और वहां बैठे 55 वर्षीय विनोद बाबा से विवाद करने लगा। बताया जा रहा है कि कहासुनी बढ़ने पर दोनों में तीखी झड़प हो गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मारपीट कर युवक को किया जख्मी गुस्से में आकर विनोद बाबा ने पास पड़ी लाठी से राकेश के सिर पर वार कर दिया। सिर में चोट लगने से राकेश खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। घटना देखकर आसपास के दुकानदा...