उरई, अक्टूबर 18 -- Orai News: जालौन। संवाददाता बेचने के लिए शराब के क्वार्टर लेकर जा रहे युवक को चौकी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।नगर चौकी पर तैनात मनीष कुमार तिवारी को सूचना मिली कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौराहे के पास एक संदिग्ध युवक कोई नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर ओझा निवासी गोविंद वर्मा को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 21 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए। पूछतांछ में उसने बताया कि वह शराब बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...