उरई, अक्टूबर 17 -- Orai News: उरई। संवाददाता ग्राम पंचायत भदेवरा मजरा नगेपुर के ग्रामीणों को श्मशान घाट तक पहुंचने में होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर रास्ते का निर्माण कार्य तत्काल शुरू करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए हैं।बीते रोज शमशान घाट तक रास्ता न होने से ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जाम लगातार विरोध प्रकट किया था। इस पर जिला प्रशासन ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए अविलंब काम शुरू कराने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश के क्रम में डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह एवं उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए...