उरई, अगस्त 23 -- Orai News: जालौन। संवाददाता भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा द्वारा शनि धाम मंदिर गूढ़ा न्यामतपुर में 10 फलदार पौधों का रोपण किया गया। पौधों को सुरक्षित रखने के लिए लोहे के ट्री गार्ड भी लगाए गए।शनिधाम मंदिर पर पौधरोपण कार्यक्रम में सुशील कुमार बाजपेयी ने कहा कि पौधे हैं तो पृथ्वी पर हमारे आने वाला कल है। आज पर्यावरण का संतुलन पौधों के अंधाधुंध दोहन से ही बढ़ा है। डॉ. वेद प्रकाश शर्मा, दीपक श्रीवास्तव, अशोक कुमार, उमेश दीक्षित, डॉ. ब्रजेंद्र दुबे, जितेंद्र सिंह गुर्जर, राजीव माहेश्वरी, शिवशंकर सिंह चौहान, विजय द्विवेदी सिंटू महाराज पुजारी ब्रजेश महाराज आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...