उरई, अगस्त 20 -- Orai News: माधौगढ़। संवाददाता थाना गोहन क्षेत्र के ग्राम पंचायत कासिमपुर में संचालित कासिमपुर रहावली नामक व्हाट्सअप ग्रुप में कुशवाहा मौर्य समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने से समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। आक्रोशित होकर करीब 200 लोगों ने थाना गोहन पहुंचकर तहरीर सौंपी और कार्रवाई की मांग की।बुधवार रात ग्रुप में आधा दर्जन लोगों ने कुशवाहा समाज के लिए अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया। आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होते ही जिले और क्षेत्र के कुशवाहा समाज में रोष फैल गया। अपना दल के जिलाध्यक्ष अनिल कुशवाहा कुदारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोग थाना गोहन पहुंचे। थानाध्यक्ष गोहन सतीश कुमार को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलापति कुशवाहा ने प्रशासन से त्वरित कार्...