Orai News: विशेष बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण
उरई, अक्टूबर 2 -- Orai News: उरई, संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर समेकित शिक्षा के अंतर्गत विकासखंड कोंच और जालौन में सहायक अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर फोकस किया गया। शिक्षकों को विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं, उनकी पहचान, लक्षण और विशेष शैक्षिक आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से बताया गया। दिव्यांग बच्चों के साथ संवेदनशील व्यवहार, उनकी क्षमता के अनुरूप शिक्षण-अधिगम विधियां, सहायक उपकरणों के उपयोग और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उपायों पर भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान समूह कार्य, व्यावहारिक अभ्यास और प्रस्तुतीकरण में शिक्षकों ने उत्साह से भाग लिया। जिला समन्वयक समेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.