उरई, जुलाई 16 -- Orai News: उरई। संवाददाता परिवारीजनों ने अपने हिस्से की जमीन बेचकर अब दूसरे के हिस्से को ही बेचना शुरू कर दिया। पीड़ित को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने डीएम एसपी को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।काशीराम कालोनी निवासी भारत कुमार, दीपक कुमार ने डीएम एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में अवगत कराया कि उसकी पैतृक जमीन नगर पालिका क्षेत्र में पड़ती है और सहखातेदारी की भूमि है। रणजीत व मनोज ने संपूर्ण हिस्से को अपनी आराजी विक्रय कर दी और अब उसके हिस्से की जमीन को बेंचना शुरू कर दिया है। विरोध करने पर झगड़ा करने पर उतारू हैं। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध हो सख्त कार्रवाई उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...