उरई, अक्टूबर 14 -- Orai News: कालपी। संवाददाता विद्युत उपकेंद्र कालपी में स्थापित पावर ट्रांसफार्मरों एवं पैनलों की नियमित जांच व रूटीन टेस्टिंग का कार्य डिवीजन मुख्यालय से आई टेक्नीशियन टीम के द्वारा द्वारा कराया गया। फलस्वरूप 4 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से नागरिकों को परेशानी हुई।विद्युत परीक्षण खंड उरई अधिशासी अभियंता के निर्देश पर अवर अभियंता मीटर पूनम वर्मा की देखरेख में उपकेंद्र पर स्थापित 10-10 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मरों और पैनलों की टेस्टिंग का कार्य दोपहर को शुरू हुआ। इसके चलते दोपहर साढ़े 12 बजे से अपराह्न 4 बजे तक विद्युत उपकेंद्र कालपी से पोषित सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रही। इस दौरान उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान,अवर अभियंताओं सत्य प्रकाश गौतम, नवीन सचान, अभिषेक धीर भूपेन्द्र सिंह रिंकू पोरवाल दिलीप कुमार आदि...