Orai News: विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, महिलाओं के उत्पीड़न पर हुई चर्चा
उरई, अक्टूबर 1 -- Orai News: माधौगढ़, संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज बंगरा के परिसर में तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं के उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से जुड़े मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायाधिकारी विनय कुमार चाहर ने कहा कि छोटे-छोटे विवादों को समय रहते सुलझाया नहीं गया तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। यदि कोई व्यक्ति किसी पर अत्याचार कर रहा है तो उसकी जानकारी तत्काल दें ताकि मामले को समय रहते निपटाया जा सके। सखी वन स्टॉप सेंटर की रीना यादव ने कहा कि महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के संबंध में जिला अस्पताल स्थित सेंटर पर आकर शिकायत कर सकती हैं। न आ पाने की स्थिति में 181 हेल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.