Orai News: विधायक ने ग्रामीणों से किया संवाद, सुनी समस्याएं
उरई, सितम्बर 25 -- Orai News: एट। संवाददाता संकल्प अभियान के तहत सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने ग्राम अमीटा पहुंचकर ग्रामीणों के साथ संवाद किया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से उनके समाधान के संबंध में जानकारी ली।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, कमलेश कुशवाहा सचिव, खंड विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर अपनी बात रखी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना अध्यक्ष शिव शंकर सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद का माहौल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.