उरई, अक्टूबर 15 -- Orai News: कालपी। संवाददाता आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। गुरुवार को तहसील सभागार में आयोजित बैठक के दौरान बीएलओ को मतदाता सूची को शुद्ध व समावेशी बनाने के लिए सात बिंदुओं पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान चलेगा।तहसीलदार श्रीश कुमार मिश्रा की अगुवाई में आयोजित बैठक में बताया गया कि 17 से 24 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष पुनरीक्षण अभियान में जिन युवाओं की आयु 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरी हो रही है, उनका नाम फॉर्म नंबर 6 में भरवाकर मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से शामिल कराना है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए 17 व 24 अक्तूबर को विशेष कैंप छूटे हुए मतदाताओं को चिन्हि...