Orai News: विद्युत विभाग ने बिना सूचना के बढ़ा दिया भार, उपभोक्ता परेशान
उरई, जुलाई 11 -- Orai News: जालौन। बिजली निगम द्वारा बड़ी संख्या में घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली भार में बिना पूर्व सूचना वृद्धि किए जाने से लोग परेशान हैं। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई, जबकि इस माह प्राप्त बिजली बिल में अचानक सिक्योरिटी चार्ज और फिक्स चार्ज बढ़ जाने से वे हैरान रह गए। नगर क्षेत्र के जसवंत सिंह, अफजाल आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि जिनका घरेलू कनेक्शन एक किलोवाट का था, उसे दो किलोवाट कर दिया गया है। इसी प्रकार दो किलोवाट वाले कनेक्शनों को तीन किलोवाट और तीन किलोवाट वाले कनेक्शनों को चार किलोवाट में परिवर्तित कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: बिजली लोड और बिल कम कराने को लग रही लाइन अधिकांश लोगों को इस बदलाव की जानकारी तब हुई, जब उनके हाथ में इस माह का बिजली बिल पहुंचा। बिल में बढ़ी हुई सिक्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.