Orai News: विद्युत विभाग का चला अभियान, बकाएदारों की बिजली गुल
उरई, जुलाई 9 -- Orai News: कदौरा। संवाददाता विद्युत उपखंड अधिकारी जितेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में अवर अभियंता मिठाईलाल द्वारा टीम सहित चेकिंग अभियान चलाकर बकाएदारों के कनेक्शन काट बिजली गुल कर दी गई। इस दौरान 2 लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की गई।नगर क्षेत्र में विद्युत टीम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को टीम ने सख्ती के साथ नगर में चेकिंग की। इसमें 5 हजार से ऊपर के कई बड़े बकाएदारों की घरों की बिजली गुल की गई। वही निजी नलकूपों के किसान भाइयों को सुविधा देते हुये किश्तों के माध्यम से धनराशि जमा करने के लिये भी उपखंड अधिकारी ने अपील की। इस दौरान उपखंड अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा है। जिसमें कई बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। कैम्प लगाकर राजस्व बसूली भी की जा रही है। यह अभियान आगे भी जारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.