उरई, सितम्बर 28 -- Orai News: जालौन। संवाददाता घर के बाहर वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई की है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरिया खुर्द निवासी पूजा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी महेंद्र अक्सर घर के बाहर वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद करते हैं। कई बार समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हैं। आरोप लगाया कि रविवार की शाम महेंद्र घर के बाहर वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद करते हुए गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्होंने मना किया तो मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...