Orai News: वायरल वीडियो.. उरई में पूर्व प्रधान को कार से अगवाकर पहनाई चप्पलों की माला
उरई, जुलाई 22 -- Orai News: उरई। संवाददाता चुर्खी क्षेत्र के हथनौरा गांव के पूर्व प्रधान को अगवा कर पीटने-लूटने के साथ ही चप्पलों की माला पहनाकर बेइज्जती करने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 11 सेकेंड के इस वीडियो में पूर्व प्रधान चप्पलों की माला पहने खड़े हैं। इस बीच वह हाथ जोड़कर कुछ कहते भी नजर आ रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने मामले में 10 नामजद और चार अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पूर्व प्रधान वीर सिंह ने चुर्खी पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 19 जुलाई को मैं गांव से महेवा जा रहा था। पिपरौंधा-हथनौरा मार्ग पर कार से आए कुछ लोगों ने मुझे रोका और लाठी-डंडों से पीटने के साथ ही मुझे जबरन कार में डालकर कालपी ले गए। कालपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.