Orai News: वन विभाग ने छापा मारकर पकड़ी अवैध लकड़ी, की गई जब्त
उरई, अक्टूबर 24 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच क्षेत्र में शनिवार हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आया है। नीम और आम समेत प्रतिबंधित हरे पेड़ों को काटे जाने का आरोप है। काटे गए पेड़ों की लकड़ी को शहर के बाहरी इलाके में स्टॉक किया जा रहा था। इस मामले का वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद वन विभाग हरकत में आया और मौके पर छापा डाल कर बड़ी मात्रा में लकड़ी जब्त कर ली।मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के कैलिया रोड स्थित किष्किंधा इलाके का बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वहां रखी भारी मात्रा में लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। विभागीय टीम अब लकड़ी के स्रोत और पेड़ों की कटान से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। वन रेंजर प्रदीप कुमार ने बताया कि संबंधित लकड़ी को कब्जे में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.