उरई, अगस्त 14 -- Orai News: जालौन। संवाददाता तहसील क्षेत्र के ग्राम खनुवा में बिजली की लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद विद्युत विभाग द्वारा समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया जा रहा है।ग्रामीण बृजेश कुमार, रमेश, आदित्य आदि ने बताया कि कोच सब स्टेशन से जुड़े इस गांव को क्षेत्र का अंतिम गांव होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त न होने से गर्मी के मौसम में उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार, दिन के समय भी गांव में बिजली का वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे, कूलर समेत अन्य घरेलू उपकरण ठीक से नहीं चल पाते। कम वोल्टेज के कारण विद्युत उपकरणों के खराब होने का खतरा भी बना रहता है। वहीं रात के समय किसी तरह का फाल्ट होने पर समस्या और गंभीर...