Orai News: लोडर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल
उरई, अक्टूबर 26 -- Orai News: कोंच।उरई रोड स्थित मलंगा नाले के पास छोटा हाथी लोडर और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। कस्बा एट निवासी प्रेम कुमार 45 वर्ष सोमवार को बाइक से एट से कोंच बाजार आ रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे मलंगा नाले के पास सामने से आ रहे लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से वह उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ जुट गई। राहगीरों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.