उरई, अगस्त 30 -- Orai News: उरई। संवाददाता अपर निदेशक झांसी ने रविवार को दूर दराज के ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ईंटों के निरीक्षण में लेबर रूम में गंदगी और अव्यवस्थाएं मिलने पर अपर निदेशक ने फटकार लगाते हुए स्टाफ नर्स को 10 दिन में व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण झांसी डॉ आरके सोनी ने कुठौंद के शंकरपुर ग्राम पंचायत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। यहां सीएचओ राहुल लाक्षाकार, एएनएम शशि तिवारी एवं सभी आशाएं उपस्थिति मिलीं। निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक ने स्वास्थ्य केंद्र पर लगाए जाने वाले सभी इंजेक्शन की विधिवत प्रशिक्षण को सीएचओ को भी देने को चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण तिवारी को निर्देश दिए। वहीं आयुष्मान आरोग...