उरई, अक्टूबर 9 -- Orai News: माधौगढ़। संवाददाता उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर तहसील माधौगढ़ के लेखपालों ने गुरुवार से सभी ऑनलाइन कार्य पूरी तरह बंद कर दिए हैं। इससे तहसील में आने वाले किसानों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दस सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपाल 22 सितंबर से आंदोलनरत हैं।तहसील माधौगढ़ में कुल 42 लेखपाल तैनात हैं। मांगें पूरी न होने पर लेखपाल संघ ने 8 अक्टूबर से ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार शुरू कर दिया है। संघ के मंत्री कल्लू ने बताया कि आय, जाति, निवास, ईडब्ल्यूएस, विरासत, नाम संशोधन, अंश निर्धारण, फार्मर रजिस्ट्री एप्रूवल और प्रोफेटिंग सहित सभी ऑनलाइन पोर्टल का काम बंद है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: लेखपालों ने ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया फिलहाल केवल ऑफलाइन प्रोफार्मा रिपोर्ट और नाप-तोल का क...