उरई, अगस्त 8 -- Orai News: उरई। संवाददाता वार्ड नंबर एक उमरारखेरा मोहल्ले में 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति गड़बड़ाई हुई है। हाल यह है कि मोहल्ले में आधा दर्जन जगहों पर जगह जगह पाइप लाइन लीकेज की समस्या है। इससे घरों में गंदा व बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है। तीन सौ परिवार प्रभावित है। कई बार शिकायत की, पर समाधान नहीं हुआ। इलाकाई लोगों ने बताया, जिस टयूवबेल से मोहल्ले में पानी सप्लाई होती थी, उससे हटा दिया गया था।शहर के वार्ड नंबर एक मोहल्ला उमरारखेरा के वाशिंदे पेयजल संकट से जूझ रहे है। मोहल्ले के मनीष कुमार, मोहित कुमार, पकंज याज्ञिक, महेंद्र कुमार, बबलू कुमार,राघवेंद्र, मिस्टर सिंह, प्रभा देवी, मेवालाल, शिवनारायन आदि ने बताया कि वंंशीधर डिग्री कॉलेज के पास स्थित ट्यूबवेल, जो पहले उमरारखेरा मोहल्ले की पानी टंकी से जुड़ा हुआ था, उसे अब हटा दि...