उरई, जुलाई 28 -- Orai News: उरई। संवाददाता व्यापारियों की समस्याएं दूर करने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिला व्यापार बंधु एवं जिला उद्योग बंधु की संयुक्त बैठक की। इसमें मौनी बाबा मंदिर के पास सब्जी मंडी में होने वाली जाम की समस्या पर नाराजगी जाहिर की और सिटी मजिस्टे्रट, ईओ को नोटिस देते हुए वेतन रोकने की कार्रवाई की। वहीं, डीएम ने निर्देशित किया कि करमेर रोड पर सब्जी मंडी स्थापित की जाए।बैठक में व्यापार बंधुओं ने मौनी मंदिर से आगे स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ एवं जाम की समस्या उठाई। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट व ईओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर वेतन रोक दिया और समय पर कार्यवाही ना करने पर को प्रतिकूल संज्ञान लिए जाने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Kanpur N...