उरई, सितम्बर 3 -- Orai News: कोच। संवाददाता पैजनिया गांव में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई दिनों से जारी बारिश के चलते गांव में कई कच्चे मकान ढह गए, जिससे लोगों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।बारिश से हरिशंकर और राम नारायण के मकानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इसके अलावा गांव के कई अन्य ग्रामीणों के कच्चे मकान भी गिर गए या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण कच्चे मकानों की दीवारें कमजोर हो गई थीं। अचानक मकान गिरने से घरों में रखा अनाज, कपड़े और घरेलू सामान मलबे में दब गया। यह भी पढ़ें- बरसात के चलते गिरा गरीब का आशियाना गनीमत रही कि हादसे के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मकान गिरने के बाद प्रभावित परिवारों के सामने सिर छिपाने की समस्या खड...