Orai News: लगातार अनुपस्थिति एवं सफाई में लापरवाही पर तीन कर्मचारी सस्पेंड
उरई, जुलाई 31 -- Orai News: उरई। संवाददाता तीन ग्राम पंचायतो में सफाई कार्य में लापरवाही के साथ ही लगातार अनुपस्थित रहना कर्मचारियों को भारी पड़ गया। डीपीआरओ द्वारा तीन अलग-अलग विकास खंडों के गांवों में तैनात सफाई कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।ग्राम पंचायत में सफाई कार्य के लिए नियुक्त किए गए कर्मचारी लापरवाही से बाज नहीं आ रहे। यही वजह है कि अभी भी ग्रामीणों को गंदगी के कारण होने वाली संक्रामक बीमारियों का शिकार होना पड़ रहा है और स्वच्छ भारत मिशन का भी उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा। तीन अलग-अलग ग्राम पंचायतों में नियुक्त सफाई कर्मचारी द्वारा लापरवाही बरतने की शिकायत की गई थी। ग्रामीण द्वारा यह भी अवगत कराया गया था कि उक्त सफाई कर्मी काफी समय से अनुपस्थित चल रहे हैं और शिकायतों के बाद भी सुधार नहीं हो रहा। मामले की जांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.