Orai News: लंबी चुप्पी के बाद उरई में डेंगू की दस्तक, सीजन का पहला मरीज मिला
उरई, सितम्बर 5 -- Orai News: उरई, संवाददाता। लंबी चुप्पी के बाद आखिर जनपद में डेंगू ने दस्तक दे ही दी। उरई में सीजन के पहले डेंगू मरीज की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य टीम ने मोहल्ले में जाकर डेंगू मरीज के घर के आसपास एंटी लारवा का छिड़काव किया और लोगों को मच्छरों से बचाव को जागरूक किया। शहर के राजेंद्र नगर बैंक कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय विमलेश तिवारी को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। बुखार न टूटने पर परिजनों ने निजी पैथोलॉजी में जांच कराई, जहां रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव पाया गया। जानकारी मिलते ही मलेरिया विभाग की टीम में जिला मलेरिया अधिकारी चंद्रशेखर के साथ कर्मचारियों ने नटराज स्कूल के पीछे पार्क वाली गली में मरीज के घर और आसपास सोर्स रिडक्शन का कार्य किया। टीम ने घरों में जमा पानी की जांच कर उसे ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.