Orai News: रोडवेज बस स्टैंड का छज्जा गिरा, भाई को छोड़ने गया युवक घायल
उरई, अगस्त 14 -- Orai News: उरई। संवाददाता नगर के रोडवेज कोंच बस स्टैंड पर एक बड़ा हादसा हो गया। भाई को छोड़ने आए एक युवक के ऊपर बस स्टैंड का छज्जा अचानक गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे का विवरण उरई कोतवाली क्षेत्र के रामकुंड निवासी समीर 30 वर्ष अपने भाई को बस में बैठाने रोडवेज कोंच बस स्टैंड गया था। बस के इंतजार में वह स्टैंड पर बैठा था कि तभी छज्जा उसके ऊपर आ गिरा। इससे उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने तुरंत खून से लथपथ समीर को उठाकर जिला पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार देखकर उसे घर भेज दिया। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस स्टैंड की नई बिल्डिंग अक्टूबर 2024 में विभाग को हैंडओवर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.