उरई, जुलाई 13 -- Orai News: उरई। संवाददाता झांसी कानपुर रेलमार्ग के उरई स्टेशन व टे्रनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बेटिकट चलने वालों पर नकेल कसी गई। इस दौरान बिना टिकट समेत विभिन्न मामलों में 136 यात्रियों को पकड़ा गया। इन सभी से एक लाख 33150 रुपये जुर्माना वसूला गया। चेकिंग की खबर से हड़कंप सा मचा रहा।सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक झांसी अनिरुद्ध कुमार के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में झांसी मंडल के उरई रेलवे स्टेशन पर विशेष एंबुश टिकट चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस दौरान चेकिंग स्टाफ ने मुख्य गेट व विभिन्न जगहों पर खडे़ होकर टे्रनों से उतरे लोगों के टिकट चेक किए। यह भी पढ़ें- रेलवे ने एक लाख 33 हजार जुर्माना वसूला इसके अलावा गाड़ी संख्या 20104 मुंबई एलटीटी, 12173 उद्योग नगरी, 12143 सुल्तानपुर एक्सप्रेस,...