उरई, जुलाई 6 -- Orai News: उरई, संवाददाता। शहर की झांसी रोड स्थित लोहिया पुल रेलवे लाइन के किनारे रविवार रात टहलने गई एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव देर रात पटरी किनारे क्षत-विक्षत हालत में मिला जिसकी पहचान कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डकोर कस्बा निवासी 55 वर्षीय पंकजा अहिरवार पत्नी भगवानदीन अहिरवार रविवार सुबह मुहल्ला शांति नगर में भाई सतीश के घर आई थी। दिनभर वह घर पर रही। देर शाम के समय वह लोहिया पुल की ओर रेलवे लाइन की तरफ टहलने चली गई। काफी देर तक घर न लौटने परिजन चिंतित हुए और रात में उसकी तलाश शुरू की। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: झमाझम बारिश से नगर के कई मोहल्लों में जल जमाव खोजबीन के दौरान परिवार को पंकजा का शव रेलवे ट्रैक के किनारे क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। सूचना पर भा...