उरई, सितम्बर 4 -- Orai News: उरई। संवाददाता रेलवे कालोनी में जलनिकासी व्यवस्था बुरी तरह से ध्वस्त है। समुचित इंतजाम न होने का नतीजा यह है कि पिछले कुछ दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश से कालोनी के साथ मेन रोड व आवासों के बाहर जलभराव हो रहा है। इससे रेलवे कर्मचारियों के साथ परिवार के बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं सब परेशान हो रहे हैं। स्थानीय कर्मियों की मानें तो समस्या दूर न होने से परेशानी होती है। जबकि पिछले दिनों आए डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने जलनिकासी को लेकर कड़े निर्देश दिए थे, इसके बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि समस्या के बारे में पता किया जा रहा है।

जलभराव की समस्या रेलवे कर्मियों व उनके परिवारों के रहने के लिए करोड़ों से स्थापित की गई रेलवे कालोनी में जलनिकासी व्यवस्था बिगड़ी पड़ी ...