उरई, अगस्त 27 -- Orai News: कालपी। संवाददाता तहसील कालपी क्षेत्र के ग्राम हरखपुर निवासी रघुवीर सिंह ने आरोप लगाया है कि 23 अगस्त 2026 की शाम करीब सात बजे वह अपनी भाभी वर्मा देवी और पूजा देवी के साथ सिकरी रहमानपुर में आयोजित कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के बाहर रास्ते में आरोपियों मनीष सिंह, तुपार सिंह तथा अंकुश सिंह समेत अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में रघुवीर सिंह को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि घटना के बाद हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। थाना चुर्खी में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: जानलेवा हमला करने पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...