Orai News: राशन कार्डों की ई-केवाईसी जल्द पूरी कराने के निर्देश
उरई, सितम्बर 12 -- Orai News: कालपी। संवाददाता जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य एवं रसद विभाग ने राशन वितरण व्यवस्था को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी डॉ. मनोज कुमार उत्तम ने तहसील कालपी स्थित पूर्ति कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच की। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक प्रफुल्ल मिश्रा एवं कार्यालय के जिम्मेदार कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अंत्योदय और पात्र गृहस्थी योजना के राशन कार्डों की फीडिंग तथा लाभार्थियों की ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा की गई। क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी ने ई-केवाईसी का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोटेदारों की दुकानों पर सरकारी खाद्यान्न समय से पहुंचना चाहिए तथा निर्धारित समय में कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित किया जाए। इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.