उरई, नवम्बर 2 -- Orai News: कोंच। रावतपुरा रोड पर ग्राम गिदवासा के पास सोमवार सुबह नदीगांव से अर्जुनपुरा जा रहे ट्रैक्टर और रावतपुरा मंदिर दर्शन करने जा रही बाइक सवार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दूसरा घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक त्रिभुवन सिंह निवासी पजौनिया थाना रेढर ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। तभी ट्रैक्टर के सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने में चालक ने ब्रेक लगाया, जिससे पीछे से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर ट्रॉली में घुस गई उधर बाइक पर दो व्यक्ति सवार थे। मोटरसाइकिल चालक शिवमोहन पुत्र कुंवर सिंह निवासी ग्राम जुगियापुर थाना सिरसाकलार जनपद जालौन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा प्रिंस पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम हिम्मतपुर थाना सिरसाकलार को हल्की खरोंच आई है। घायल को सीएचसी नदीगांव में...