उरई, अगस्त 25 -- Orai News: कदौरा। संवाददाता कदौरा क्षेत्र में सोमवार देर रात से सुबह तक प्रशासन ने ओवरलोड और बिना रायल्टी वाले ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई में 17 ट्रकों पर कार्रवाई होने से ट्रक संचालकों और बालू डंप संचालकों में हड़कंप मच गया।जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देशन में सोमवार रात एआरटीओ राजेश कुमार, उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य, क्षेत्राधिकारी राजेश कमल और थानाध्यक्ष परमेंद्र कुमार की संयुक्त टीम ने हाईवे और जलालपुर रोड पर सघन चेकिंग की। टीम ने लोकेशन को मात देते हुए रात से सुबह तक अलग-अलग जगहों पर चेकिंग की। अधिकारियों के अनुसार 17 ओवरलोड व एनआर ट्रकों पर चालानी कार्रवाई की गई जबकि 11 ट्रकों को सीज कर मंडी में खड़ा कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। कई ट्रकों के पास बालू की रायल्टी नहीं थी। बारिश के कारण इस बार ट्रक चा...