Orai News: राखी बंधवाकर लौट रहे बाइक सवार हादसे का शिकार, तीन घायल
उरई, अगस्त 29 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच तहसील क्षेत्र में शुक्रवार देर रात रक्षाबंधन के अवसर पर मामा के घर से राखी बंधवाकर लौट रहे बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। ग्राम पचीपुरी के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए।कोंच निवासी 26 वर्षीय अनमोल कुमार और मिजौना थाना माधौगढ़ निवासी मनमोहन रक्षाबंधन पर अपने मामा के घर राखी बंधवाने गए थे। कार्यक्रम के बाद दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम पचीपुरी के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर गैदौली निवासी 30 वर्षीय दिनकर सवार था। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को तत्काल उपचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.