उरई, अक्टूबर 24 -- Orai News: आटा। संवाददाता पति की प्रताड़ना से परेशान एक महिला शनिवार को समाधान दिवस में डीएम और एसपी के सामने पहुंची तो अपना दर्द बयां करते हुए फफक पड़ी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे रस्सी से बांधकर कमरे में बंद कर दिया और नशे की दवा खाने के बाद उसके साथ तीन बार मारपीट की। विरोध करने पर भी पति नहीं माना और बाद में उसे धमकी देते हुए घर से चले जाने को कहा। पीड़िता ने अधिकारियों के सामने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह अपने बच्चों समेत आत्महत्या कर लेगी। महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल थाना प्रभारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।पीड़ित महिला ने अधिकारियों को बताया कि उसका पति नशीली दवा का सेवन करने के बाद उसके साथ मारपीट करता है और विरोध ...