उरई, जुलाई 31 -- Orai News: माधौगढ़। संवाददाता तहसील क्षेत्र के ग्राम गढ़ा हरौली स्थित ररूवेश्वर मंदिर परिसर में शुक्रवार दोपहर 11.65 लाख रुपये की लागत से बनने वाले टिनशेड का विधायक मूलचंद निरंजन और ब्लाक प्रमुख मोहित दोहरे ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सावन माह में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बारिश के दौरान काफी परेशानी होती थी। टिनशेड बनने से श्रद्धालुओं को धूप और बारिश से राहत मिलेगी। इसके बाद विधायक ने हरौली गांव में बनने वाले शहीद स्मारक पर 16 मीटर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का भी भूमि पूजन किया। उन्होंने बताया कि 1965 के युद्ध में हरौली के 49 लोग शहीद हुए थे। लगभग 55 लाख की लागत से बनने वाले स्मारक में बाउंड्रीवाल, शहीद पट्टिका, बरामदा और हाल का निर्माण होगा। इस अवसर पर महेश सिंह, भरत भदौ...