उरई, सितम्बर 2 -- Orai News: उरई। संवाददाता रक्षाबंधन के दिन बीती 28 अगस्त को उरई के रघुवीर धाम के पास महिला से चेन स्नेचिंग करने वाले शातिर चेन स्नेचर को कोतवाली उरई पुलिस ने फैक्ट्री एरिया में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र, तमंचा व बाइक बरामद हुई है।पुलिस के अनुसार पीड़िता अर्चना पत्नी रविन्द्र निवासी हरदोई गुजर थाना एट जनपद जालौन ने कोतवाली उरई में प्रार्थना पत्र दिया था कि 28 अगस्त 2026 को वह रघुवीर धाम के पास से पैदल जा रही थी, तभी एक युवक गले से मंगलसूत्र झपटकर भाग गया। बेंचने के लिए इधर-उधर घूम रहा था, अच्छी कीमत न मिलने पर बेच नहीं पाया था। इस पर थाना कोतवाली उरई में धारा 304 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए...