उरई, नवम्बर 3 -- Orai News: जालौन। रंजिश के चलते महिला के साथ विवाद कर उसे धमकाने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बालमभट्ट निवासी आफरीन ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले का ही अलताफ उसके परिवार से रंजिश रखता है। रंजिश के चलते अक्सर विवाद करता रहता है। जिसके चलते उसका परिवार परेशान हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह अलताफ उसके घर के बाहर आया और गाली, गर्लाज करने लगा। जब उसने गाली देने से रोका तो विवाद करके धमकाने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। यह भी पढ़ें- Orai News: पत्नी से मारपीट पर पुलिस ने की शांतिभंग की कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...