उरई, अक्टूबर 22 -- Orai News: जालौन। संवाददाता बापूसाहब मोहल्ले में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार दिलीप सिंह फर्दनवीस और सार्थक उर्फ निक्की निवासी बापूसाहब के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...