Orai News: रंजिश के चलते ट्रैक्टर में तोड़फोड़ के लगाए आरोप, रिपोर्ट दर्ज
उरई, अक्टूबर 24 -- Orai News: जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर में रंजिश के चलते ट्रैक्टर में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए महिला किसान ने कोतवाली में तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी जयदेवी ने पुलिस को बताया कि उसके पास एक ट्रैक्टर है। जिसको समूह के रूप में कुछ लोगों ने मिलकर संयुक्त रूप से खरीदा गया था। उसका ट्रैक्टर पशुबाड़े में खड़ा रहता है। गांव के अनिरुद्ध, अनिल व उनके परिजनों ने उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की थी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परिवार के लोग रात में कोतवाली गए थे। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर देर रात अनिरुद्ध ने अपने भाई अनिल के साथ मिलकर कुल्हाड़ियों से ट्रैक्टर पर हमला कर उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.