उरई, नवम्बर 5 -- Orai News: जालौन। एनएसटी स्कूल में दीपावली के पर्व पर रंगोली, तोरण निर्माण एवं हस्तनिर्मित दीपक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता प्रतिभा का प्रर्दशन किया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी रंगोलियों, आकर्षक तोरणों एवं खूबसूरत हस्तनिर्मित दीपकों से जगमगा उठा। कार्यक्रम में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मणजी एवं हनुमानजी का स्वरूप धारण कर पहुंचे नन्हे-मुन्ने बच्चे आकर्षण में रहे। रंगोली प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। कक्षा पहले वर्ग में कक्षा पांच बी ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में कक्षा सात बी एवं आठ बी ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर वर्ग में कक्षा नौ-बी एवं 10-बी के विद्यार्थियों ने पहला स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Amroha News: दीपावली पर स्कू...