उरई, अक्टूबर 9 -- Orai News: उरई। संवाददाता उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी कर्मचारी संघ ने 15 अक्टूबर से प्रस्तावित आंदोलन का ऐलान किया है। आंदोलन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी ने सभी एआरटी, आईसीटीसी, एसटीआई और ओएसटी केंद्रों के संचालन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि 26 सितंबर को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन के दौरान कर्मचारी रिपोर्टिंग, डेटा फीडिंग, सॉफ्टवेयर पोर्टल का काम, बैठकें, प्रशिक्षण, समीक्षा बैठकें, मॉनिटरिंग विजिट और फील्ड के जागरूकता कार्यक्रमों का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। आंतरिक गतिविधियों और प्रशासनिक कार्यों में भी सहयोग नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: अस्पतालों और पीएचसी पर हाज...