Orai News: युवती से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
उरई, जुलाई 15 -- Orai News: जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नित्यक्रिया के लिए गई युवती के साथ युवक ने छेड़खानी कर दी। पीड़िता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह करीब छह बजे वह नित्यक्रिया के लिए गांव से बाहर गई थी। जब वह वापस घर लौट रही थी। तभी रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही युवक राहुल अहिरवार ने जबरन उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर वह देख लेने धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.