उरई, अगस्त 23 -- Orai News: कालपी। संवाददाता स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत के एक ग्राम में एक युवती को ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अभिभावक की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर पीड़ित अभिभावक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी साले-सरहज की मृत्यु वर्षों पूर्व हो गई थी। वे उनकी करीब 18 वर्षीय पुत्री को 4 वर्ष की उम्र से ही पालन-पोषण कर रहे हैं और आधार कार्ड में भी वे उसके अभिभावक के रूप में दर्ज हैं।पीड़ित के अनुसार, 21 अगस्त 2026 की देर रात करीब 11:50 बजे गांव का ही युवक आरोपी सुशील कुमार उसे ले गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। तहरीर के आधार पर कालपी पुलिस ने नामजद आरोपी सुशील ...