उरई, अगस्त 20 -- Orai News: जालौन।संवाददाता ग्राम सहाव निवासी एक युवक ने गांव के पांच लोगों पर उसके छोटे भाई के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली जालौन में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, 19 अगस्त की शाम करीब पांच बजे उसका छोटा भाई संदीप पुत्र राजेश घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी गांव के सरमन पुत्र गोरेलाल, प्रकाश पुत्र गोरेलाल, रोहित व धोनी पुत्र सरमन तथा मोहित पुत्र प्रकाश वहां पहुंचे और संदीप के साथ गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। संदीप के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्...