उरई, जुलाई 30 -- Orai News: माधोगढ़। संवाददाता थाना रामपुरा क्षेत्र के ग्राम भटपुरा नरौल में एक युवक द्वारा खेत में खड़े नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह युवक का शव पेड़ से लटका मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रामपुरा थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महज एक वर्ष पहले ही युवक की शादी हुई थी।मृतक की पहचान राघवेंद्र उर्फ बाबा 24 वर्ष पुत्र कैलाश दोहरे निवासी ग्राम भटपुरा नरौल थाना रामपुरा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उसका विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व आरती, पुत्री विजय दोहरे निवासी जगम्मनपुर के साथ हुआ था। परिवार में उसके छोटे भाई का नाम धर्मेंद्र है। राघवेंद्र पे...