उरई, अगस्त 21 -- Orai News: कालपी। संवाददाता हिंदुस्तान अखबार में यमुना में अवैध मत्स्य आखेट की जानकारी पर उपजिलाधिकारी कालपी के नेतृत्व में यमुना नदी क्षेत्र में मत्स्य प्रजनन काल के दौरान अवैध शिकार रोकने के लिए सघन अभियान चलाया गया।एसडीएम ने नायब तहसीलदारों और राजस्व टीम के साथ यमुना के विभिन्न घाटों और क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों को मत्स्य प्रजनन काल में मछलियों के शिकार से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। ग्रामीणों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि प्रजनन काल में मछली पकड़ने से बचें। एसडीएम ने अधिकारियों को यमुना क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...