Orai News: यमुना में फिलहाल बाढ़ की संभावना नहीं, जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी
उरई, अगस्त 29 -- Orai News: कालपी। संवाददाता यमुना में फिलहाल बाढ़ की संभावना नहीं है। लगातार बारिश के बाद जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन शनिवार को जलस्तर की रफ्तार कम हो गई और आंकड़ा 99.11 मीटर दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अभी ऊपरी क्षेत्रों से पानी बढ़ने की कोई सूचना नहीं है।पिछले दिनों लगातार बरसात के बाद यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू हुई थी, जिससे तटवर्ती गांवों में बाढ़ की आशंका जताई जा रही थी। शुक्रवार शाम को पानी उतरना शुरू हुआ था, लेकिन शनिवार सुबह से फिर हल्की बढ़त देखी गई। हालांकि बढ़ने की रफ्तार बेहद कम है और लगभग एक सेंटीमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- UP Floods: वाराणसी में गंगा में धीमी गति से बढ़ाव फिर शुरू, प्रयागराज में बाढ़ के आसार कम केंद्रीय जल आयोग कालपी केंद्र प्रभारी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.