उरई, अगस्त 31 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच सोमवार सुबह पानी में मामूली गिरावट दर्ज की गई, जिससे तटीय क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। प्रशासन व केंद्रीय जल आयोग लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे यमुना का जलस्तर 101.11 मीटर पर कुछ देर स्थिर रहने के बाद घटकर 101.08 मीटर पर पहुंच गया। मामूली गिरावट से बाढ़ की आशंका को लेकर चिंतित ग्रामीणों में कुछ राहत देखी गई, हालांकि नदी अब भी उफान पर है। वहीं बेतवा नदी का जलस्तर 113 मीटर पर स्थिर बना हुआ है। केंद्रीय जल आयोग के प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि दोनों नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऊपरी क्षेत्रों में बारिश और बांधों से छोड़े जा रहे पानी के चलते स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पिछले दिनों जलस्तर में तेजी स...